विशाखापट्टनम: जगदलपुर से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां ओडिशा के कोरापुट जिले के जारती जंक्शन के पास पटरी से उतर गईं. यह हादसा सोमवार तड़के हुआ. ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ नीरकर दास ने कहा कि ट्रैक को साफ कराने काम जल्द किया जाएगा.
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, “मालगाड़ी की चार बोगियां ओडिशा के कोरापुट जिले के जारती जंक्शन के पास पटरी से उतर गई हैं. यह मालगाड़ी जगदलपुर से विशाखापट्टनम जा रही थी. ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ नीरकर दास ने कहा ट्रैक बहाली का काम जल्द पूरा हो जाएगा.”

