BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 अपराधी हथियार और कारतूस समेत गिरफ्तार, नक्सली संगठन के पर्चे भी बरामद

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
4 अपराधी हथियार और कारतूस समेत गिरफ्तार, नक्सली संगठन के पर्चे भी बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड के चतरा में पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. ये चारों अपराधी कोयलांचल में आतंक का पर्याय बने हुए थे. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा थाना इलाके के बाली गांव से उनकी गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से तीन रिवाल्वर, 33 कारतूस, दो मैगजीन, 7 मोबाइल, एक बाइक और लेवी का 11 हजार रुपये नकद समेत नक्सली संगठनों के पर्चे बरामद किए गए हैं.

एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी चतरा के टंडवा, पिपरवार और लातेहार में संचालित कोल परियोजनाओं में कार्यरत कोयला खनन करने वाले व्यवसायियों से पोस्टर और व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही. सूचना पर एसडीपीओ टंडवा विकास पांडेय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन कर अभियान चलाया गया. एसडीपीओ और टंडवा थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने बाली गांव में छापा मारकर 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी, जेपीसी, पीएलएफआई नक्सलियों और जेल में बंद गैंगस्टर्स के इशारे पर दहशत फैलाकर लेवी वसूलने का काम करते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का नक्सली संगठनों और अपराधी गिरोहों के साथ गहरा संबंध है. ये नक्सलियों और अपराधियों से पैसे लेकर घटनाओं को अंजाम देते थे. एसपी ने कहा है कि कोयलांचल में आतंक फैलाने की फिराक में जुटे अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमत में तेजी

Next Post

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की

Next Post
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d