BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओडिशा के 4 जिलों में आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in समाचार
ओडिशा के 4 जिलों में आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
Share on FacebookShare on Twitter

भुवनेश्वर:  कोरोना के कहर को देखते हुए ओडिशा में राज्य सरकार ने चार जिलों में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. 17 जुलाई यानि कि आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 15,000 से अधिक पहुंच गई है. ओडिशा में मरने वालों की संख्या 80 के करीब है.

ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने बताया कि 17 जुलाई कि रात 9 बजे से, खुर्दा, गंजम, जाजपुर, कटक और राउरकेला नगर निगम के जिलों में सख्त लॉकडाउन लागू होगा. जिसमें सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.

राउरकेला नगर पालिका क्षेत्र में भी तालाबंदी लागू की जाएगी. उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रसारण की आशंकाओं के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है.

कोविड-19 मरीजों का इलाज करने के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू

ओडिशा सरकार ने कटक के एक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल बृहस्पतिवार से शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सलाहकार डॉक्टर जयंत पांडा ने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य में पहली बार अश्विनी अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय एक मरीज पर की गई. उन्होंने कहा मरीज पर बी-पॉजिटिव प्लाज्मा का इस्तेमाल किया गया.

राज्य सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अब एसयूएम अस्पताल और कलिंग चिकित्सा विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में भी होगा. प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुके मरीज के रक्त से एंटीबॉडी ली जाती हैं और उनका इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए किया जाता है.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कटक में बुधवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक ने काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके एक डॉक्टर समेत चार लोगों ने अपना प्लाज्मा यहां दान दिया.

सूत्रों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके 300 और लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें बीजद के सालीपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रशांत बेहरा भी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को स्वस्थ हुए लोगों से अपील की थी कि वे नाजुक हालत वाले मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करें. प्लाज्मा थेरेपी लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध होगी. एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच भाजपा के नीलगिरि सीट से विधायक सुकांत कुमार नायक भी कोविड-19 से स्वस्थ हो गए हैं.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update Jharkhand: झारखंड में 229 नये मरीज मिले, संख्या बढ़कर 4805 हुई

Next Post

सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

Next Post
सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d