BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 दिन बाद मिली मासूम की सिर और हाथ कटी लाश

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in समाचार
4 दिन बाद मिली मासूम की सिर और हाथ कटी लाश

4 दिन बाद मिली मासूम की सिर और हाथ कटी लाश

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 6 दिसंबर को शाम को घर के बाहर से लापता हुए 7 साल के मासूम का शव मंगलवार की दोपहर गोविंदपुर गांव में सड़क के किनारे स्थित आम के बाग में पड़ा मिली है. आरोपियों ने मासूम का सिर और हाथ को काट कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मामला संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर मुंजबता गांव का है. गांव निवासी राजकुमार का बेटा शिवकुमार (7) छह दिसंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे लापता हो गया था.

परिजनों ने रात भर उसे तलाशा जब कही भी पता न लगा तो अगले दिन 7 दिसंबर को परिजन हयात नगर थाने पहुंचे. थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजन और पुलिस मासूम को तलाश रहे थे. इसी बीच मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब गोविंदपुर गांव में सड़क के किनारे एक कुत्ता मासूम की हाथ दबाए घूम रहा था. गोविंदपुर के कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे कुत्ते के पीछे दौड़े और कुत्ता दौड़ते-दौड़ते आम के बाग में जा पहुंचा.

जहां पर मासूम की सिर कटी लाश पड़ी थी. गांव वालों ने लाश देखी तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने सिर कटी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई.

फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं बच्चे का शव मिलने की सूचना पर गांव हसनपुर मुंजब्ता के ग्रामीण भी एकत्र हो गए. मौके पर मासूम की शिनाख्त शिवकुमार के रूप में हुई.

वहीं, शिवकुमार का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. शिवकुमार के माता-पिता ने घटना के लिए पड़ोसी युवक का नाम लिया है. पुलिस ने उस युवक समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि घटना के संबंध में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है. पुलिस अब इस घटना को हत्या की धाराओं में तरमीम करेगी. घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेक फाइंडिंग होने से बागमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह के घर पहुंचे सरयू राय

Next Post
कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह के घर पहुंचे सरयू राय

कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह के घर पहुंचे सरयू राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d