सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बच्चियों को मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया और मानव तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जा रहे बच्चियों को मुक्त कराया.
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुमला निवासी भोला साहू बच्चियों को तस्करी के लिए दिल्ली ले जा रहा है, जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर कोलेबिरा से मुक्त कराया और मानव तस्कर भोला साहू को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं भोला साहु ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि सिमडेगा से बच्ची को ले जाकर दिल्ली में बेचा करता था. इससे पहले भी वह कई बच्चियों को बाहर ले जाकर बेच चुका है.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की छानबीन अन्य बच्चियों को रेस्क्यू कर वापस लाने की कोशिश की जाएगी.

