मुंबई: मुंबई के वर्सोवा इलाके में बुधवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई. आपको बता दें ये आग यारी रोड स्थित सिलेंडर गोदाम में लगी है. जिसके बाद कई सिलेंडर अब तक ब्लास्ट हो चुके हैं.
इस हादसे में चार लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए कूपर अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंच गई है.

