पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय ने 4 पुलिस इंस्पेक्टर को स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है . पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. साथ ही पुलिस मुख्यालय की ओर से 41 पुलिस इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण आवेदन को रद्द भी कर दिया गया है. 8 जून को केंद्रीय स्थापना समिति की बैठक में पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के चिकित्सीय एवं अन्य आधार पर स्थानांतरण को लेकर चर्चा हुई थी.
बैठक में जहां पुलिस निरीक्षक संजीव शेखर झा को अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया. वहीं अरविंद कुमार गौतम को औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है. संजीव कुमार झा और संजय कुमार पांडेय के ट्रांसफर को लेकर आवेदन पर डीजीपी के मंतव्य को लेकर आवेदन को पेंडिंग रखा गया है. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने 41 पुलिस इंस्पेक्टरों के ट्रांसफऱ आवेदन को अस्वीकृत कर दिया है.

