आगरा: शाहगंज थाना क्षेत्र के न्यू आजमपाड़ा एरिया स्थित आतिशबाज चमन मंसूरी के मकान में हुए तेज धमाके में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. इसमें एक की हालत काफी गंभीर है. इन सभी का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. घनी आबादी के बीच बने मकान में पटाखों का अवैध तरीके से काम चल रहा था. इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है.
आधा घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की टीम दमकल की गाड़ियों के मौके पर रेस्क्यू शुरु कर घायलों को एसएन भिजवाया. इस दौरान तीन की मौके पर डैथ हो गई. जबकि चौथे की एसएन में उपाचार के दौरान मौत हो गई.
मकान में कई सिलेंडर रखे हुए थे. परिवार के ही एक सदस्य शाहरुख ने बताया कि बच्चे माचिस की तीली जलाकर खेल रहे थे. वहीं, एक लीक कर रहे सिलेंडर ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते पटाखों ने आग पकड़ी. यहां बारूद भी था. चाचा भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई.
धमाका इतना तेज था कि आधा किलोमीटर तक के दायरे में मकानों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. आग की लपटों से पूरे इलाके में धुआं भर गया. दहशत में आए लोग भीषण मंजर को देखकर कांप उठे.

