BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी समेत 4 की मौत

जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई मौत

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी समेत 4 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेली:  सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के प्रभाव में आने से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सफाई कर्मचारी समेत चार लोगों की मौत हो गई . मुंगेली के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के सरगांव नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मर्राकोना गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है.

मंगलवार को मर्राकोना गांव निवासी मनसाराम कौशिक के घर में टैंक की सफाई का कार्य किया गया. इसके बाद परिवार का एक सदस्य जब भीतर की ओर देख रहा था तब वह बेहोश होकर उसमें गिर पड़ा.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिवार के दो अन्य सदस्य उसे निकालने टैंक में गए तब वह भी बाहर नहीं आए. बाद में जब सफाई कर्मचारी भीतर गया तब वह भी बेहोश होकर वहीं गिर गया.

अधिकारियों ने बताया कि जब चारों बाहर नहीं निकले तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एक ही परिवार के अखिलेश्वर कौशिक (40), गौरीशंकर कौशिक (28) और रामखिलावन कौशिक (45) तथा सफाई कर्मचारी सुभाष दगौर (35) के रूप में की गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी की मौत टैंक में जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किताबें और यूनिफॉर्म बांटने के लिए खुलेंगे स्कूल

Next Post

सड़क हादसा, आईएएफ जवान की मौके पर मौत

Next Post
सड़क हादसा, आईएएफ जवान की मौके पर मौत

सड़क हादसा, आईएएफ जवान की मौके पर मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d