महराजगंज: महराजगंज के फरेंदा मार्ग पर त्रिमोहानी नदी में महराजगज से फरेंदा की जा रही हंटर जीप नदी के पुल का रेलिंग तोड़ बीते बृहस्पतिवार को नदी में गिर गयी थी. हंटर जीप में बैठे परसिया बुजुर्ग गांव के देवेंद्र और दुर्गेश चालक अरमान सहित तीन लोग हंटर जीप के साथ नदी में गिर गए थे.
चालक अरमान को छोड़कर बाकी दो लोग नदी से तैर कर बाहर आ गए लेकिन चालाक अरमान का शव नहीं मिला था. अरमान को खोजने के लिए एनडीआरफ व पीएसी की टीम लगातार खोजबीन कर रही थी.
आज दिन शनिवार को 39 घंटे बाद घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर बारातगाढ़ा गांव के पास मिला. शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

