BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया. एक फैक्ट्री की पहली मंजिल की छत गिर गई. इस दौरान फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे. फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों में से 4 की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.06 बजे पीएस ख्याला में लेंटर गिरने और अंदर फंसे मजदूरों के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. यह मोटर मुद्रांकन के काम का एक पुराना कारखाना पाया गया. कारखाने की जमीन और पहली मंजिल के बीच के क्षेत्र को कवर करने के लिए बनाई गई छत ढह गई थी.

हादसे के दौरान बिल्डिंग में काम कर रहे थे 6 मजदूर

पुलिस ने बताय कि उस समय कारखाने में छह मजदूर काम कर रहे थे. बिल्डिंग की छत गिरने से सभी घायल थे. तुरंत ही घायलों को जीजीएस और डीडीयू अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों (1) रमेश की उम्र 35 वर्ष, (2) चीना, w / o नंद राम की उम्र 36 वर्ष, (3) गुड्डी, w / o मुमताज की उम्र 45 वर्ष और (4) सुश्री ट्विंकल की उम्र 25 साल को मृत घोषित कर दिया गया.

दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान रवि जिसकी उम्र 20 साल और गुड्डू कुमार जिसकी उम्र 18 साल है के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीएम पटेल नगर को घटना की सूचना दी गई है.

बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री चल रही थी वो काफी पुरानी है. बिल्डिंग का मालिक उत्तम नगर के रहने वाले सूरज पाल का बेटे महेंद्र पाल बताया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP में शामिल हुए शुवेंदु अधिकारी

Next Post

पूर्वोत्तर भारत के पहले ‘एग्रो टूरिस्ट प्लेस’ को मूर्त रूप देने की तैयारी

Next Post
पूर्वोत्तर भारत के पहले ‘एग्रो टूरिस्ट प्लेस’ को मूर्त रूप देने की तैयारी

पूर्वोत्तर भारत के पहले 'एग्रो टूरिस्ट प्लेस' को मूर्त रूप देने की तैयारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d