BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा से पहले राजधानी की 4 प्रमुख सड़कें हो जायेंगी चकाचक

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
दुर्गा पूजा से पहले राजधानी की 4 प्रमुख सड़कें हो जायेंगी चकाचक

4 major roads of the capital will be smooth before Durga Puja

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सचिव ने प्राथमिकता से सड़को का सतह नवीकरण कराने का दिया निर्देश.

  • गड्ढों को भरने और सतह नवीकरण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये स्वीकृत.

  • फ्लाई ओवर परियोजना में तेजी से कार्रवाई करने का सचिव ने दिया आदेश.

रांचीः राजधानी की चार प्रमुख सड़कें दुर्गा पूजा से पहले चकाचक हो जायेंगी. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने जुडको के अधिकारियों को सड़क सतह नवीकरण का काम तेजी से कराने का निर्देश दिया है. जुडको द्वारा क्रियान्वित करायी जा रही चार स्मार्ट सड़क एवं प्रस्तावित फ्लाई ओवर परियोजनाओं की सचिव ने मंगलवार को समीक्षा की. समीक्षा के दौरान नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सड़कों का नवीकरण करा दिया जाये, ताकि आम लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी नहीं हो. इसके लिए लगभग 10 लाख रुपये स्वीकृत किये जा चुके हैं.

ये सड़कें होंगी चकाचक

पूजा से पहले स्मार्ट रोड नंबर-01 बिरसा चैक से एयरपोर्ट रोड में 850 मीटर तक 59 लाख रूपये की लागत से सतह नवीकरण किया जायेगा. स्मार्ट रोड नंबर -02 बिरसा चैक से राजभवन रोड में 4.85 किलोमीटर तक 3.45 करोड़ के व्यय पर सतह नवीकरण एवं गड्ढों को भरने का काम किया जायेगा. स्मार्ट रोड नंबर -03 राजभवन से कांटाटोली रोड पर 2.88 किलोमीटर की दूरी का सतह नवीकरण 1.87 करोड़ रुपये की खर्च से कराया जायेगा. इसके अलावा स्मार्ट रोड नंबर -04 राजभवन से बूटी मोड़ वाया बरियातु रोड में 7.10 किलोमीटर सड़क 3.93 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत करायी जायेगी. इस काम के लिए जुडको द्वारा संवेदको को बिटुमिन का कार्यादेश जारी कर दिया गया है.

10 दिन के अंदर स्मार्ट रोड का स्वरूप प्रस्तुत करें

नगर विकास सचिव ने निर्देश कि 10 दिन के अंदर किसी एक स्मार्ट रोड को 100 मीटर पूरा बना कर उसका स्वरूप प्रस्तुत किया जाये. स्मार्ट रोड नंबर-04 का पाइप शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू कराया जाये. हरमू फ्लाई ओवर से संबंधित प्राप्त डीपीआर की मंजूरी के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी की जाये. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सड़कों के निर्माण से संबंधित डीपीआर में इस बात का ख्याल रखा जाये कि आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए डीपीआर में यदि संशोधन की आवश्यकता हो तो किया जा सकता है. सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माणाधीन स्मार्ट सड़कों की प्रगति से संबंधित हर 15 दिन पर विभाग को उपलब्ध करयी जाये. सचिव ने कहा की स्मार्ट रोड के निर्माण में भी तेजी लायी जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, मां और भाई घायल

Next Post

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, 3 की मौत, 6 लोग घायल

Next Post
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, 3 की मौत, 6 लोग घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, 3 की मौत, 6 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d