BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में आये कोरोना पॉजिटिव के 4 नए मामले, जानें अब तक के सारे केस…

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
झारखंड में आये कोरोना पॉजिटिव के 4 नए मामले, जानें अब तक के सारे केस…

झारखंड में आये कोरोना पॉजिटिव के 4 नए मामले, जानें अब तक के सारे केस...

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में बुधवार को कारोना संक्रमित चार नये मरीज सामने आये है. इनमें से तीन मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के ही रहने वाले है, वहीं एक अन्य कोरोना संक्रमित गढ़वा जिले का रहने वाला है. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हो गयी है.
रिम्स के निदेशक डॉ.डी.के.सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को हिंदपीढ़ी के एक युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया था,उसी के भाई को भी आज कोरोना संक्रमित पाया गया है. जबकि हिन्दपीढ़ी इलाके ही राइन मुहल्ले के रहने वाले 44वर्षीय व्यक्ति और नाला रोड निवासी एक अन्य व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है.
इधर,गढ़वा जिले का जो पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है, वह रांची के लेक व्यू अस्पताल में भर्त्ती था. इसी अस्पताल में इलाजरत रिटायर डीडीसी की मौत पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण हो गयी थी. गढ़वा के उपायुक्त हर्ष मंगला ने कोरोना संक्रमित मरीज जिले में मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गढ़वा शहर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल उसे होम क्वारंटाइन किया गया है, वहीं पूरे मुहल्ले को सील कर दिया गया है उनके कांटेक्ट हिस्ट्री को लेकर छानबीन की जा रही है. गढ़वा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का यह मामला मामला सामने आया है. इसके साथ ही राज्य के 24 में से अब आठ जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हो चुकी है. बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमित चार नये मरीज मिलने के बाद अब झारखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गयी है. इनमें से सबसे अधिक रांची में29, बोकारो में 10, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 3, सिमडेगा में 2, धनबाद में 2, देवघर में 1 और गढ़वा में एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इनमें से दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि चार मरीजों के स्वस्थ हो जाने की भी खबर है.

झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

 

  • 31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
  • 02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
  • 05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
  • 06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
  • 08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
  • 09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
  • 11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
  • 12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
  • 13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
  • 14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
  • 15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
  • 16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
  • 17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
  • 18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
  • 19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
  • 20 April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि
  • 22 April : रांची के हिंदपीढ़ी के 33 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रमजान माह के मद्देनजर गुरुनानक स्कूल स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठक

Next Post

लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी 

Next Post
लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी 

लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d