रांची: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में चार लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य है.
बताया गया है कि मंगलवार तड़के घर के सभी सदस्य सोये थे, इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आये और अचानक चाकू से हमला शुरू कर दिया. इस हमले में शुभान, शाहिद अली, अमजद अली और वाजिद अली बुरी तरह से घायल हो गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः घर में चोरी के उद्देश्य से सभी आरोपी अंदर घुसे थे और विरोध किये जाने पर ही चाकू से हमला कर फरार हो गये.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

