BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in समाचार
ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

चंदौली: चंदौली में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय हिनौता गांव के नजदीक मंगलवार को मालगाड़ी से कटकर महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई.

ड्राइवर द्वारा मंडल मुख्यालय को सूचना देने के बाद मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंच गये. इसके बाद शवों को विशेष ट्रेन में रखकर चंदौली-मंझवार स्टेशन पहुंचाया गया.

मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मालगाड़ी गुजर रही थी. इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय किशोरी व 12 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. चालक से घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी प्रेमचंद, सदर कोतवाली व अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

वहीं डीआरएम पंकज सक्सेना भी जीआरपी जवानों के साथ विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे. पुलिस व जीआरपी ने स्थानीय लोगों से बात कर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मृतकों के पास कागजात होने की उम्मीद से जवानों ने रेलवे ट्रैक पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई कागजात नहीं मिला. एसपी ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के जान पड़ते हैं. मामला दुर्घटना का नहीं, बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

ट्रेन से बुरी तरह कटने से शव क्षत-विक्षत हो गये हैं. शिनाख्त में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसे हादसा अथवा आत्महत्या माना जाए, इसको लेकर रहस्य गहरा गया है. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर तफ्तीश कर रही है. मौके से एक मोबाइल फोन मिला है. फिलहाल पुलिस सिम के जरिये जानकारी जुटाने में लगी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पं. नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी- राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

ट्रंप ‘Stupid’, गलत सलाह देकर बढ़ा रहे कोरोना मौतों का आंकड़ा: बाइडेन

Next Post
ट्रंप ‘Stupid’, गलत सलाह देकर बढ़ा रहे कोरोना मौतों का आंकड़ा: बाइडेन

ट्रंप 'Stupid', गलत सलाह देकर बढ़ा रहे कोरोना मौतों का आंकड़ा: बाइडेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d