BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध हथियार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
अवैध हथियार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर मुंगेर पुलिस अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में असरगंज और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जिला आसूचना इकाई द्वारा की गई कार्रवाई में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपितों के पास से बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी की गई. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 7.65 एमएम की पांच पिस्टल, एक छह चक्रीय रिवाल्वर, छह कट्टा, 7.65 एमएम की 50 जिदा गोलियां, .315 बोर की 6 गोलियां तथा रिवाल्वर की एक गोली बरामद की गई है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मु. फजल और पंकज सिंह को गिरफ्तार किया गया. मु. फजल असरगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर का मूल निवासी है. फिलहाल वह बाकरपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर अवैध हथियारों के नेटवर्क को संचालित कर रहा था.

पंकज सिंह खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुंढेरी गांव का रहने वाला है. असरगंज थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में मु. शमशेर और सिकु पाठक को गिरफ्तार किया गया. असरगंज थाना पुलिस द्वारा एक रिवाल्वर और 7 गोलियां बरामद की गई है.

गिरफ्तार सिकु पाठक का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर लूट, डकैती, अपहरण, वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं. वहीं, मु. शमशेर भी लूट के मामले में जेल जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आरोपितों को जेल भेज दिया गया.

सिकु पाठक पर दर्ज हैं कई मामले

एसपी लिपि सिंह ने कहा कि सिकू पाठक पर कई मामले दर्ज हैं. उस पर लूट, डकैती के अलावा बीडीओ के अपहरण का भी मामला दर्ज है. कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है. सिकु पाठक मूल रूप से बांका जिला का रहने वाला है. वह असरगंज में ही रह रहा था.

पहले भी वह जेल जा चुका है. गिरफ्तार अपराधी सिकु पाठक के खिलाफ बांका, बेगूसराय, भागलपुर और मुंगेर में कई मुकदमा दर्ज हैं. बांका जिला में पदस्थापित एक बीडीओ के अपहरण का भी मुकदमा दर्ज है. वाहन लूट और पेट्रोल पंप लूट के भी कई मामले गिरफ्तार सिकु पाठक के खिलाफ दर्ज हैं.

मुंढेरी में बनने वाले हथियारों की करता था आपूर्ति एसपी लिपि सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तस्करों का नेटवर्क काफी बड़ा था. मुंढेरी स्थित सौरव साह द्वारा जो हथियार बनाए जाते थे, उसकी बिक्री कराने में सिकु पाठक भी शामिल था.

मुंढेरी में बनने वाले हथियारों को सिकु पाठक तक पहुंचाया जाता था और सिकु पाठक कुरियर के जरिए दूसरे जगहों तक उन हथियारों को पहुंचाता था. मुंढेरी का रहने वाला पंकज सिंह भी सिकु पाठक के नेटवर्क में शामिल था.

सौरव साह द्वारा बनाए गए हथियारों को सिकु पाठक तक पहुंचाना और सिकु पाठक के कहे अनुसार मु. फजल तक हथियार पहुंचाने में पंकज सिंह की भूमिका थी. बताते चलें कि शनिवार को पुलिस ने सौरव साह को गिरफ्तार किया था.

फजल की गतिविधियों पर थी जिला आसूचना इकाई की नजर

फजल की गतिविधियों पर जिला आसूचना इकाई की नजर काफी दिनों से थी. बीते एक महीने से उसकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी. एसपी लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि बाकरपुर का रहने वाला फजल नाम का एक युवक हथियारों की तस्करी में लिप्त है.

इसके बाद जिला आसूचना इकाई को फजल की हर गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेवारी सौंपी गई. पंकज सिंह जब हथियार लेकर आया, तब फजल के ननिहाल स्थित घर पर छापामारी की गई और वहां से पांच पिस्टल, 5 कट्टा और 50 जिदा गोलियां बरामद की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीणों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन और बिस्कुट का वितरण

Next Post

PWD ऐप्स से सुगम होगा दिव्यांगजनों का मतदान: हरिमोहन सिंह

Next Post
PWD ऐप्स से सुगम होगा दिव्यांगजनों का मतदान: हरिमोहन सिंह

PWD ऐप्स से सुगम होगा दिव्यांगजनों का मतदान: हरिमोहन सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d