BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 किलो अफीम के साथ चाचा, भतीजा समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बरामद अफीम की बाजार कीमत 10 लाख रुपए

चतरा: झारखंड के चतरा में सदर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष छापामारी अभियान के दौरान नशीले पदार्थ 5 किलो अफीम के साथ चाचा-भतीजा समेत अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को पुलिस ने दबोचा है.

तस्करों की गिरफ्तारी शहर से सटे पाराडीह पंचायत में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से हुई है. दरअसल, गिरफ्तार तस्कर एक स्थान पर एकत्रित होकर अफीम के खेप को पंजाब व हरियाणा की मंडियों में खपाने की योजना बना रहे थे.

सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने आज मध्यान्ह पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि वृहत पैमाने पर अफीम एकत्रित कर तस्कर उसे दूसरे राज्यों में खपाने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप पुलिस को देखकर चारो तस्कर भागने लगे. जिसे सुरक्षाबलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ने के बाद तस्करों की तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गीला अफीम बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चारों तस्कर शहर के किशुनपुर व महुआ चौक इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से दो सगे चाचा-भतीजा भी हैं. यह सभी मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से अवैध रूप से अफीम की खरीद कर उसे पंजाब व हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के मंडियों में बेचने का काम करते थे.

उन्होंने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य करीब दस लाख रुपये आंका गया है. जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों पर हुई पुलिसिया दबिश से तस्करों में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव बने प्रियेश सिंह

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Next Post
मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d