BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा पर खर्च होंगे 4 हजार करोड़ रुपए

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
अयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा पर खर्च होंगे 4 हजार करोड़ रुपए
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है. पर्यटन महानिदेशालय ने अधिग्रहण के मद में पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपए जारी करने का पत्र शासन को भेज दिया है. श्रीराम की प्रतिमा के साथ ही रिवर फ्रंट निर्माण को भी परियोजना में शामिल किया गया है, जिसकी लागत करीब 4,000 करोड़ रुपए आंकी गई है.

वहीं अयोध्या में प्रदेश सरकार अब अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू कराने की तैयारी में है. जिसके लिए पर्यटन विभाग के साथ ही राजकीय निर्माण निगम के अफसर कमर-कस कर तैयारियों में जुटे हैं. इस परियोजना के लिए पर्यटन विभाग ने एनएच बाईपास से लगे मीरापुर दोआबा में करीब 150 एकड़ जमीन चिन्हित की है. अब इस जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू होने जा रही है.

महानिदेशालय ने अधिग्रहण के लिए पहली किस्त करीब 100 करोड़ रुपए जिलाधिकारी अयोध्या को देने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है. एक-दो दिनों में यह धनराशि डीएम अयोध्या के पास चली जाएगी. इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय कंसल्टेंट की सेवाएं ली जाएंगी. आर्किटेक्ट और कंसल्टेंट के चयन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जा रहा है. परियोजना पर कुल 4,000 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है. यह प्रतिमा कांसे से बनेगी. कंसल्टेंट और राजकीय निर्माण निगम अधिग्रहीत भूमि का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद मूर्ति की ऊंचाई 200 से 251 मीटर के बीच तय की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ में ममता देवी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार 

Next Post

NPC की बैठक आज, सोनिया गांधी ने नहीं दी गठबंधन की मंजूरी

Next Post
NPC की बैठक आज, सोनिया गांधी ने नहीं दी गठबंधन की मंजूरी

NPC की बैठक आज, सोनिया गांधी ने नहीं दी गठबंधन की मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d