BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भीषण सड़क हादसा: 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
भीषण सड़क हादसा: 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

भीषण सड़क हादसा: 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: नासिक जिले में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए. जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उसमें सवार कम से कम 17 लोग घायल हुए. इनमें से एक वाहन में प्रवासी श्रमिक सवार थे. दुर्घटना की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर यह घटना हुई. प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही एक टेम्पो ने चंदवाड़ के निकट राहौद घाट पर एक कार को पीछे से टक्कर मार दी.

कार उस दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से धीमी थी. इस दौरान वहां से उसी दिशा में गुजर रहे दो ट्रकों ने कार और टेम्पो की टक्कर से बचने की कोशिश की और सड़क के डिवाइडर से जा टकराए. अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार 17 लोगों को आंशिक चोटें आई हैं और उन्हें चंदवाड़ के एक ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया है.

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रत्येक वाहन में कितने लोग सवार थे. अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं तीन अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में वाहनों को वहां से हटाया गया और एक मार्ग से यातायात बहाल कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, FIR दर्ज

Next Post

अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी शुरू की जाए: चिदंबरम

Next Post
अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी शुरू की जाए: चिदंबरम

अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी शुरू की जाए: चिदंबरम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d