BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 साल की मासूम के सीने में सौतेले पिता ने मारा घूंसा, मौत

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
4 साल की मासूम के सीने में सौतेले पिता ने मारा घूंसा, मौत

4 साल की मासूम के सीने में सौतेले पिता ने मारा घूंसा, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सौतेले पिता दानिश अली (32) ने मामूली गलती पर रुखसार उर्फ नेहा (4) के सीने में ऐसा घूंसा मारा कि उसकी मौत हो गई. उसने इस पर पर्दा डालने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी रुखसाना नहीं मानी और पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, बी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी में रुखसार अपनी मां रुखसाना और सौतले पिता दानिश के साथ रहती थी. मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रुखसाना की शादी 2014 में गांव के ही रहने वाले राहुल से शादी हुई थी. रुखसार उसी की बेटी थी. 2017 में राहुल की मौत हो गई तो रुखसाना की मां ने उसका दूसरा निकाह करा दिया.

दूसरे पति की मारपीट से तंग आकर रुखसाना ने उससे तलाक ले लिया. बाद में 2017 में ही मां ने रुखसाना की तीसरी शादी दानिश से करा दी. वह नांगलोई इलाके में एक कपड़े की फैक्टरी में नौकरी करता है. रुखसाना का कहना है कि दानिश को उसकी बेटी पसंद नहीं थी. वह उसे छोड़ने की बात करता था.

मंगलवार दोपहर दानिश रुखसार को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था. सड़क पार करने के दौरान रुखसार की गलती पर वह बुरी तरह भड़क गया. मासूम को कई थप्पड़ मारने के बाद उसने उसके सीने में जोर से घूंसा मार दिया. घूंसा लगते ही रुखसार बेहोश हो गई. दानिश बेटी को लेकर घर पहुंचा. वहां उसने रुखसाना से कहा कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी है.

दोनों उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बच्ची की मौत पर डॉक्टरों ने संदेह जताया. शाम करीब 7:45 बजे रुखसाना ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टरों ने बताया कि घूंसा लगने से मासूम का दिल फट गया. इससे उसकी मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत, 8 घायल

Next Post

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Next Post
भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d