BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांध झाड़ियों में फेंका

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
नाबालिग के साथ 4  युवकों ने किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांध झाड़ियों में फेंका

नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांध झाड़ियों में फेंका

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोरी गांव के पास प्लॉट में बेहोशी की हालत में मिली. होश आने पर उसने बताया कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे घर से निकली. वो घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक टेलर की दुकान पर कुर्ता सिलवाने गई थी. काफी देर बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए.
किशोरी की तलाश शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका. रातभर परिजन तलाश करते रहे. शनिवार की सुबह किशोरी गांव के पास एक खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में मिली. उसके हाथ पैर बंधे हुए थे. होश आने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया.

कनपटी पर तमंचा तानकर धमकाया पीड़िता के अनुसार चार युवक रास्ते में उसे अगवा कर ले गए. झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों के पास तमंचा था. विरोध किया तो कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया. परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पीड़िता ने समीर उर्फ इरशाद अली पुत्र अशरफ निवासी वैदनटोला, मनोज कुमार पुत्र राकेश निवासी बसंतपुर व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर नामजद युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अध्ययन में किया गया दावा, कोरोना वायरस के इलाज में इंटरफेरॉन दवाएं कारगर

Next Post

अब भारत में निजी कंपनियां भी कर पाएंगी सैटेलाइट लॉन्च

Next Post
अब भारत में निजी कंपनियां भी कर पाएंगी सैटेलाइट लॉन्च

अब भारत में निजी कंपनियां भी कर पाएंगी सैटेलाइट लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d