पटना: राजधानी पटना में एक बार गैंगरेप की फिर घटना सामने आई है. महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र की है
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस गांव की महिला रहे वाली है. उसके ही गांव के चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान चारों युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है उस दौरान वह शौच के लिए बाहर गई थी. इस दौरान ही गांव के चार युवकों ने उससे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना 2 दिसंबर को हुई है. अब जाकर महिला ने केस दर्ज कराया है. पीड़िता को मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी.

