BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

40 देशों ने ब्रिटेन की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
फ्लाइट छूटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने एयर इंडिया स्टाफ के साथ किया दुर्व्यवहार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार के सामने आने के बाद कई देशों ने यहा हवाई सुविधा को बंद कर दिया है. अब तक लगभग दुनिया के 40 देशों ने ब्रिटेन में हवाई प्रतिबंध लगा दिया है. फ्रांस से हवाई यत्रा पर प्रतिबंध का असर सबसे अधिक हुआ है. दरअसल फ्रांस जाने के लिए 1500 से अधिक ट्रक इंग्लैंड की सीमा में खड़े हैं. बताया जा रहा है कि अगर प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई तो ब्रिटेन को खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

एक तरीका हो सकता है कि फ्रांस जाने के लिए तैयार खड़े ट्रक के ड्राइवरों का कोरोना परीक्षण कराकर उन्हें वहां भेजा जाए. लेकिन इस परीक्षण का परिणाम आने में 24 से 48 घंटे लगते हैं.

फ्रांस ने 48 घंटे के लिए उड़ाने की रद्द

वहीं प्रतिबंधों में ढील के लिए सोमवार को ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से बात की. इसके अलावा स्‍कॉटलैंड ने भी ब्रिटेन के लिए अपनी सीमा बंद करते हुए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं फ्रांस ने पिछले 48 घंटे से ब्रिटेन से सभी प्रकार की सड़क, रेल, समुद्र और वायु सेवा पर रोक लगा दी है. वहीं स्पेन और पुर्तगाल ने उड़ानों पर रोक लगा दी है. मैड्रिड केवल अपने नागरिकों या निवासियों को ब्रिटेन से प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है.

पोलैंड से भी संपर्क टूटा

जर्मनी ने यूके और दक्षिण अफ्रीका से सभी आगमन पर 6 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पोलैंड के काफी लोग ब्रिटेन में रहते हैं, लेकिन उसने वहां से आने वाली सभी यूके से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग ने सभी आने वाली ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पिछली रात से ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की क्‍वारंटीन अवधि बढ़ा दी है.

ब्रिटेन में फंसे भारतीय छात्र

बता दें कि भारत समेत दुनियाभर के कई देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में ब्रिटेन में कोविड-19 का नया स्ट्रेन मिलने के बाद दुनियाभर में हडकंप मच गया है. भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है. क्रिसमस और नये साल के अवसर पर देश आकर अपने परिवार के साथ समय गुजारने का भारतीय छात्रों और पेशेवरों का सपना सोमवार से ब्रिटेन से उड़ानों का परिचालन बंद होने के साथ ही टूट गया.

दुनिया भर में पैर पसार रहे कोरोना वायरस से नये स्वरूप के ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में मिलने के बाद सभी उड़ानें बंद कर दी गई हैं. संभव है कि विश्वविद्यालयों द्वारा दिसंबर की शुरुआत में जांच के बाद परिसर से जाने की अनुमति मिलने के बाद कुछ छात्र भारत लौट गए हों, लेकिन कुछ ने क्रिसमस-नए साल के दौरान अपनी टिकट बुक की होगी. हालांकि, पर्यटक वीजा अभी काफी हद तक निलंबित ही हैं, लेकिन परिवार से मिलने या पारिवारिक कारणों से ब्रिटेन गए लोग भी उड़ानें बंद होने के कारण वहां फंस गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम रखा Dominic , मिलेगा 60 साल तक फ्री पिज्जा

Next Post

कोरोना पॉजिटिव पाई गई रकुल प्रीत सिंह

Next Post
कोरोना पॉजिटिव पाई गई रकुल प्रीत सिंह

कोरोना पॉजिटिव पाई गई रकुल प्रीत सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d