दुमका: दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में अपराधी आलू कारोबारी के चालक से मंगलवार सुबह 40 लाख रुपये लूट कर चलते बने. यह घटना मसानजोर डैम के पास घटी.
दुमका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब तक किसी अपराधी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. एसपी अंबर लाकड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

