रांची: झारखंड की राजधानी रांची को 40 नए कोर्ट भवन का सौगात मिला है. जिसका उद्घाटन झारखंड के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन ने किया.
उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलकर पौधे भी लगाए, 40 नए कोर्ट रूम बनने से केसों का अब जल्द निबटारा होगा, और सभी कोर्ट रूम आधुनिक सुविधाओं से लैस है. सभी रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है. जिससे अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा.
चीफ जस्टिस ने नए भवन का निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि इसमें न्याय की अविरल धारा बहे.
ये इमारत नई गाथा लिखेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि हर कोर्ट रूम में वीसी लगा है. जिससे हर किसी को सुविधा होगी, और हर मामले में कैदियों को कोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा.

