BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
राज्य में ग्रामीण विकास विभाग में 1485 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
Share on FacebookShare on Twitter

शिक्षा, गृह, वित्त, उत्पाद और वन विभाग में मिलेगी नौकरी

रांची: झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए नया साल सुखद खबर लेकर आ रहा है. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में पदक हासिल करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने 40 खिलाड़ियों को नौकरी देने पर मुहर लगा दी गयी है.

तीन खिलाड़ियों को ग्रुप ‘‘ख’’ में नौकरी मिलेगी, जबकि शेष अन्य खिलाड़ियों को तृतीय वर्ग ग्रुप ‘‘ग’’ में नौकरी दी जाएगी. इन सभी खिलाड़ियों को 15 दिन के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा. 

कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग द्वारा यह आधिकारिक रूप से जानकारी दी गयी है कि राज्य के 40 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए अनुशंसा समिति द्वारा इस शर्त के साथ अनुशंसा की गयी है कि विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के पहले सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी.

इस सूची में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों पर ही विचार किया गया है. शेष राष्ट्रीय खेलों में चार से आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बारे में आगामी बैठक में विचार किया जाएगा.

वर्तमान में जिन खिलाड़ियों के नाम की अनुशंसा की गयी है कि उनमें  तीरंदाजी में मधुमिता कुमारी , के.एच भाग्यवती चानू और एथलेटिक्स रितेश आनंद को श्रेणी ख की नौकरी में नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है. इसके अलावा हॉकी की बिरसी मुंडू, तीरंदाजी की लखी मंडल,  ताईक्वांडो में मनीषा सिंह, हैंडबॉल में वासिऊल हसन, वुशु में कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा और विप्लव कुमार झा, कराटे में अर्पणा कुमारी, तीरंदाजी में जयलक्ष्मी लागुरी, लॉनबाल में कविता कुमारी, साईक्लिंग में नवीन कुमार राम , कराटे में देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा, तीरंदाजी में तुलसी हेम्ब्रम, वुशु में राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर तिलंग, साइक्लिंग में राकुमार भट्ट, लॉबनबाल में आलोक लकड़ा, मो. अबुतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मंजू मिंज, ताइक्वांडो में परवीन अख्तर, प्रीति कुमारी, कराटे में विमला मुंडा, फनी भूषण प्रसाद, तीरंदाजी में रीना कुमारी, सुमनलता मुर्मू, सुकमति पूर्ति, बॉक्सिंग में संगीता खलखो, लॉनबॉल में फरजाना खान, सरिता तिर्की, साइक्लिंग में लखन हांसदा, लॉनबाल में दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो और कराटे में एम विजय कुमार शामिल है. इन सभी को श्रेणी ग में नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंटरस्टेट ड्रग माफिया मोजू मियां समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अलाव की चिंगारी से भड़की आग, मकान, अनाज सहित कई सामान जलकर हुई खाक

Next Post
झुग्गी बस्ती इलाके में लगी आग, लगभग 30 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

अलाव की चिंगारी से भड़की आग, मकान, अनाज सहित कई सामान जलकर हुई खाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d