BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

40 एसआई तीन महीने में निपटाएंगे  400 पेंडिंग केस , रांची में तबादले के बाद सेटिंग से जमे कई पुलिसकर्मियों पर भी है नजर

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
40 एसआई तीन महीने में निपटाएंगे  400 पेंडिंग केस , रांची में तबादले के बाद सेटिंग से जमे कई पुलिसकर्मियों पर भी है नजर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. वर्ष 2018 के पेंडिंग केसों के डिस्पोजल को लेकर रांची पुलिस (Ranchi Police) ने 40 एसआई की स्पेशल टास्क फोर्स (Special task force) का गठन किया है. इस टीम को 3 महीने में 400 लंबित केसों के डिस्पोजल की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं, इस दरम्यान इस टीम में शामिल लोगों का न तो तबादला होगा और न ही इन्हें विधि व्यवस्था से संबंधित कोई काम का बोझ सौंपा जाएगा.

प्रदेश के डीजीपी ने लंबित कांडों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद प्रदेश भर के एसपी को निर्देश दिया कि वे इन लंबित केसों के निस्तारण को लेकर टीम का गठन करें ताकि केसों का डिस्पोजल हो सके. डीजीपी के आदेश के बाद रांची पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया. इस टीम में 40 सब इंस्पेक्टर हैं. उनकी मॉनिटरिंग के लिए हर 3 इंस्पेक्टरों की टीम पर एक डीएसपी लगाए गए हैं. इस बारे में रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि इन 40 लोगों को 3 महीने के दौरान 400 केसों का डिस्पोजल करना है. इस दरम्यान इन लोगों को विधि व्यवस्था के मामलों से दूर रखा जाएगा और जबतक कोई विशेष परिस्थिति न हो तबतक इन्हें हटाया भी नहीं जाएगा. सभी एसआई को 10-10 केस का भार सौपा गया है. सबसे खास बात है कि इस टीम में रांची के करीब-करीब तमाम थानों के एक-एक पदाधिकारी को जोड़ा गया है. इस टीम के जिम्मे सबसे ज्यादा मामले ठगी से संबंधित हैं. वहीं इसके अलावा अपहरण के साथ अन्य मामले भी शामिल हैं.  ये 400 वैसे केस हैं जिनका प्रभार किसी के पास नहीं था. इसके 3 महीने बाद एक दूसरी स्पेशल टीम बनेगी जो अन्य 400 मामलों का निष्पादन करेगी. बहरहाल 3 महीने की रोटेशन पॉलिसी के साथ टास्क फोर्स का गठन रांची पुलिस को कितनी राहत देता है, ये देखना होगा. दरअसल, पेंडिंग मामलों की संख्या सैकड़ों में नहीं, हजारों में है. वहीं रोटेशन पॉलिसी की वजह से कर्मी रिफ्रेश होंगे, जिसका लाभ भी पुलिस को मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप क्रिकेट में पर्दापण किया था

Next Post

रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन पर दिया जवाब, कहा- मंगलवार को मेरे घर आएं

Next Post
रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन पर दिया जवाब, कहा- मंगलवार को मेरे घर आएं

रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन पर दिया जवाब, कहा- मंगलवार को मेरे घर आएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d