BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौका विहार पर स्टंट-हुड़दंग करने वाले 40 युवक पकड़े गए

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
नौका विहार पर स्टंट-हुड़दंग करने वाले 40 युवक पकड़े गए
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: रामगढ़ ताल इलाके के नौका विहार पर स्टंट और हुड़दंग करने की शिकायत मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार सुबह मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया. थानेदार अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर 40 युवकों को पकड़ा. स्टंट में शामिल 20 वाहनों को सीज कर दिया गया. उधर, इलाके में सड़क पर बेतरतीब चल रहे 19 वाहनों का चालान कर समन शुल्क के रूप में 73 हजार रुपये वसूला गया.
जानकारी के मुताबिक, नौका विहार पर रोजाना सुबह युवकों की भीड़ लग रही है. आए दिन ये युवक सड़कों पर बाइक से स्टंट और हुड़दंग करते हैं. इसकी शिकायत एसएसपी जोगेंद्र कुमार को मिली थी.

वह रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़े. नौका विहार पर नजारा देखकर वह दंग रह गए. कई युवक खतरनाक ढंग से बाइक चलाते मिले. इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस पहुंच गई. घेराबंदी कर पुलिस ने करीब 40 वाहन चालकों को पकड़ लिया. उन्हें थाने लाया गया. थाने में कई युवकों की पैरवी के लिए फोन भी घनघनाने लगे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी. थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि 20 वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 19 वाहनों का चालान कर 73 हजार रुपये से ज्यादा समन शुल्क वसूला गया है. उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा.

पकड़े गए तो बनाने लगे बहाने

पुलिस ने जब युवकों को स्टंट करते पकड़ा तो वे बहाने बनाने लगे. किसी ने अपने करीबी के बीमार होने का बहाना बनाया तो किसी ने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन से रिसीव करने की बात कही. जब पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के संबंध में पूछताछ शुरू की तो सबने खामोशी साध ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों को किया गया फिर से शुरू: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post

शारीरिक शिक्षकों को 11 माह से वेतन नहीं

Next Post
शारीरिक शिक्षकों को 11 माह से वेतन नहीं

शारीरिक शिक्षकों को 11 माह से वेतन नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d