BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल तोड़कर भागे 400 कैदी, गोलीबारी में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
ड्रग्स मामले में फंसा निर्दोष भारतीय दंपति, कतर जेल में काट रहा 10 साल की सजा
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः हैती की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जेल से 400 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं और गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की मौत हो गई. घटना बृहस्पतिवार को राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई. घटना के वक्त जेल में 1542 कैदी थे. इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था. वर्ष 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे.
अधिकारियों ने बताया कि अपराधी अर्नेल जोसेफ को मुक्त कराने के लिए गिरोह के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोप में 2019 में जोसेफ को गिरफ्तार किया गया था. जेल से फरार होने के बाद वह मोटरसायकिल से भाग रहा था लेकिन पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. अधिकारियों ने कहा है कि 60 कैदियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है. जेल से कैदी कैसे फरार हुए इस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है.
गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक पॉल जोसेफ हेक्टर की भी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था. गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनायी देती रहीं. हैती के राष्ट्रपति जोवेलेन मोइस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कैदियों के भागने और गोलीबारी की घटना की निंदा की और लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका ने सऊदी के 76 नागरिकों पर लगाया बैन, खशोगी हत्या में आया क्राउन प्रिंस का नाम

Next Post

खिलौना उद्योग में छिपी ताकत को बढ़ाना जरूरीः पीएम

Next Post
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

खिलौना उद्योग में छिपी ताकत को बढ़ाना जरूरीः पीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d