चतरा/ सिमरिया : चतरा सदर थाना के नीलांजन नदी के समीप अनियंत्रित 407 वाहन jh01du 1576 ने युवक को मारी टक्कर . टक्कर लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया . घायल युवक चतरा थाना के लेमख़री गांव के बालदेव भुइंया का नाम बताया जा रहा है. घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुशार बगरा की ओर से घायल युवक बालदेव भुइंया मोटरसाइकिल से चतरा के लिए जा रहा था. नीलांजन नदी के पास पहुंचते हीं चतरा की ओर से आरही jh-01du 1576 , 407 वाहन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया.जिससे युवक घायल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुशार युवक की स्थिति बिल्कुल गंभीर है. हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दे दी है.
मोकिम अंसारी

