BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दक्षिण 24 परगना में मिले 41 क्रूड बम, मामला दर्ज

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
दक्षिण 24 परगना में मिले 41 क्रूड बम, मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले पुलिस को 41 क्रूड बम मिले हैं. ये बम दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर इलाके में मिले हैं. पुलिस ने एक झाड़ी से ये बम बरामद किए हैं. फिलहाल मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बरुईपुर वही इलाका है, जहां शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था. 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें बरुईपुर में बम होने की जानकारी मिली थी.

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 41 क्रूड बम बरामद किए. ये बम एक झाड़ी में छिपाकर रखे गए थे. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बरुईपुर भंगोर विधानसभा में आता है और ये विधानसभा संवेनशील मानी जाती है.

पहले भी मिल चुके हैं बम

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अब तक कई बार बम मिल चुके हैं. बंगाल में पहले फेज की वोटिंग से ही एक दिन पहले 26 मार्च को पुलिस ने 26 क्रूड बम बरामद किए थे. पुलिस ने ये बम कोलकाता के बेनीपुकुर की सीआईटी रोड पर स्थित एक बिल्डिंग के पीछे से बरामद किए थे. इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस ने 56 जिंदा बम बरामद किए थे. ये बम नरेंद्रपुर इलाके में एक घर से मिले थे.

बंगाल में अब 6 फेज की वोटिंग बची

बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 फेज में वोटिंग होनी है. पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च और दूसरे फेज की वोटिंग 1 अप्रैल को हो चुकी है. अब 6 फेज की वोटिंग बाकी है. तीसरे फेज में 31 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी. 2016 के चुनाव में टीएमसी ने यहां की 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की 42 में से 18 सीटें जीती थीं. इसलिए इस बार भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्जनटीना के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित

Next Post

जानिए साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका, सेविंग अकाउंट को एफडी बनाकर खाते में लगा रहे सेंध

Next Post
जानिए साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका, सेविंग अकाउंट को एफडी बनाकर खाते में लगा रहे सेंध

जानिए साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका, सेविंग अकाउंट को एफडी बनाकर खाते में लगा रहे सेंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d