देवघर: सारवां प्रखंड के गम्हरिया गांव में कोरोना वायरस पॉजिटिव का मामला सामने आने के बाद देवघर जिला प्रशासन ने उसके संपर्क में आये सभी 41 लोगों की पहचान कर ली है.
देवघर डीसी नैन्सी सहाय ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 22 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं. बुधवार को करीब 23-24 सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे. अन्य सभी लोगों का सैंपल भी जांच के लिए जल्द भेजा जाएगा. डीसी ने यह भी बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा.

