मुंगेर(bihar): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के कार्यो की समीक्षा को लेकर गठित कोषांग के क्रिया कलापों की समीक्षा को लेकर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में सभी निर्वाचक निबंध पदाधिकारी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं आगामी निर्वाचन हेतु गठित सभी को कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की. डीएम ने बताया कि इस मुंगेर जिला तीन विधानसभा क्षेत्रों में बटा हुआ है तीनों विधानसभा को मिलाकर जिले में 991 मतदान केंद्र बनाए जाते थे किन्तु इस बार कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जाना.इसके लिए 411 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गये है,ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े.
इस प्रकार जिले में 1402 मतदान केंद्र चिह्नित है. बैठक में डीएम ने सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम सुविधाएं बहाल करने का निर्देश नोडल पदाधिकारियों को दिया. वहीं बाहर से आए मजदूरों में गैर नामांकित मजदूरों को प्रपत्र 6 में आवेदन सृजन कराने का निर्देश सभी ईआरओ को दिया गया. वाहनों के अधिग्रहण एवं बूथवार मैपिग करने का निर्देश डीटीओ को दिया. वाहन टेगिग का मॉनिटेरिग करने का निर्देश एमडीएम को दिया. बैठक में जिलास्तरीय एवं सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का दायित्व प्रशिक्षण कोषांग को दिया गया है. इसके अतिरिक्त सभी कोषांगों को नोडल अधिकारियों को उनके कार्यो को प्रांरभ कर करने का निर्देश दिया गया. ईवीएम, विधि व्यवस्था, कार्मिक, प्रषिक्षण, स्वीप, एमसीएमसी, वाहन आदि कोषांगो द्वारा किये जाने वाले कार्यो के संबंध में निर्देश दिया गया. बैठक में एडीएम विद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार सहित कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.


