छोटीसादड़ी: पुलिस ने ट्रेलर में बनी गुप्त स्कीम से 422 किलो ग्राम अवैध डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त किया है. वहीं मौके से ट्रेलर चालक फरार हो गया है.
सीआई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी पूजा अवाना के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने गोमाना चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक ट्रेलर आता नजर आया, जिसका चालक पुलिस जाब्ता व नाकाबंदी देखकर ट्रेलर को दूर से ही रोककर खेतों में भाग गया. जिस पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो ट्रेलर में पीछे लगी ट्रोली में चेचिस और ऊपर लगे लोहे के चद्दरों के बीच में बना रखी विशेष स्कीम में 20 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 422 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया गया.
पुलिस ने ट्रेलर में मिले दस्तावेज के आधार पर एवं मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अशोक, पिता मोहन राम पवार निवासी लोहावट थाना लोहावट जिला जोधपुर तलाश की जा रही है.
मौके पर ट्रेलर छोड़कर भागे चालक की काफी तलाश की गई. मगर कोई पता नहीं चला. पुलिस ने प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार धोलापानी थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई द्वारा किया जा रहा है.

