धनबाद: बृहस्पतिवार को क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली तथा अन्य अस्पतालों से कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए 44 लोगों को डिस्चार्ज किया गया.
इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली से 22 सहित अन्य अस्पतालों से कुल 44 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. सभी को 14 दिनों के होम क्वारंटीन में उनके घर भेज दिया गया है.

