चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज 44 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 287 हो गयी है. वहीं आज 21 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली, वहीं किसी भी संक्रमित की मौत की खबर नहीं है. जिले में अभी तक कुल संक्रमित व्यक्ति की संख्या-5,286 रही, जिसमें से 4958 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है.

