लोहरदगा:- सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि आज लोहरदगा जिला में कुल 44 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 28 पुरुष और 16 महिलाएं हैं.
आज मिले पॉजिटिव मामलों में से 31 मामले ट्रू नेट, 09 मामले की पुष्टि त्.ज् और 04 मामले की पुष्टि आरटीपीसीर जांच पद्धति से हुई है. आज मिले 44 कोरोना के नये मामलों के साथ लोहरदगा जिला में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 238 हो चुकी है. वहीं आज 03 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया.
जिला वासियों से अपील है कि दो गज की दूरी का पालन करना है,मास्क पहनना है,सेनेटाइजर लगाना है,साबुन से हाथ धोना है और हम सब को मिलकर कोरोना को भगाना है. खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें.
