BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाॅकडाउन के दौरान बने 446 नये जाॅब कार्ड, 63 हजार से अधिक एक्टिव

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
लाॅकडाउन के दौरान बने 446 नये जाॅब कार्ड, 63 हजार से अधिक एक्टिव
Share on FacebookShare on Twitter
  • सभी 66 पंचायतों में चल रही हैं 1129 योजनाएं

लोहरदगा: लाॅकडाउन में अपने गृह जिला लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अपने जिले में ही रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. प्रशासन का उदेश्य है कि जो मजदूर अपने लिए रोजगार की तलाश में अब तक अन्य राज्यों में जा कर काम कर रहे थे उन्हें अब यहीं रोजगार दिलाया जाय.

प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नये जाॅब कार्ड बनाये जा रहे हैं. डीसी आकांक्षा रंजन ने बताया कि दूसरो राज्यों या झारखण्ड के अन्य जिलोें से लोहरदगा लौटने वाले कुल 446 प्रवासी मजदूरों को जाॅब कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है. वर्तमान में 63,386 एक्टिव जाॅब कार्ड हैं.

66 पंचायत, 1129 योजनाएं

उन्होंने बताया कि जिले में कुल सात प्रखण्डों को मिलाकर 66 पंचायत हैं जहां वर्तमान में 1129 योजनाएं चल रही हैं. इसमें टीसीबी, मेढ़बंदी, डोभा निर्माण, नाली निर्माण, आम बागवानी के तहत गड्ढा खोदे जाने के कार्य चल रहे हैं.

सेन्हा प्रखण्ड में 211, किस्को प्रखंड में 169, कुडू प्रखंड में 184 भंडरा प्रखंड में 139, कैरो प्रखंड में 107, लोहरदगा प्रखंड में 176 और पेशरार प्रखंड में 143 योजनाएं चल रही हैं.

नई योजनाएं

जिले मे बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम बागवानी के लिए लोहरदगा प्रखंड में 3625, किस्को प्रखंड में 651, सेन्हा प्रखंड में 1230 और कुडू प्रखंड में 360 गड्ढे खोदे जा चुके हैं.

नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना के अंतर्गत 69 नया टीसीबी सैंक्शन किया जा चुका है. वहीं 05 मेड़बंदी और 189 नाली निर्माण किया जा रहा है. वीर शहीद पोटो हो योजना ले तहत 16 जगह खेल मैदान का चयन हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड ने एक मजबूत नेता को खो दिया: अभय सिंह

Next Post

क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त

Next Post
क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त

क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d