रांची: केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में समिति के सामुदायिक भवन में कोरोना महामारी से प्रभावित असहाय, जरूरतमंद एवं दिहाड़ी मजदूरों को दाल, भात एवं आलू सोयाबीन की सब्जी का वितरण किया गया. करीब 450 लोगों ने खाना खाया.
केंद्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि दोपहर का खाना लगातार वितरण किया जा रहा है. लॉकडाउन में जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूरों सहित कोई भूखा ना रहे, इसके लिए सदस्य ध्यान देते हैं.
लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को भोजन दिया जा रहा है. शुक्रवार को मछली, भात और दाल का प्रबंध किया गया है.
भोजन वितरण में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष सह चडरी सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, पूजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा, चडरी सरना समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संरक्षक मुन्ना सिंह, राजेश गुप्ता छोटू, प्रकाश मुंडा, हेमंत बारला, आनंद शंकर मुंडा, विक्की मुंडा, रवि मुंडा, विक्की सोनी, अकाश मुंडा, आनंद लिंडा, प्रदीप मुंडा, अशोक मुंडा, पप्पू सिंह, दीप हेंब्रोम, सजंय लकड़ा, बंटी मुंडा, नयन लिंडा, लाल मुंडा, दीनू मुंडा, दुर्गा तिर्की आदि ने सहयोग किया.

