BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में नगरीय सुविधाओं के विकास के लिए एडीबी से मिलेगा 4578 करोड़ कर्ज

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in Uncategorized
झारखंड में नगरीय सुविधाओं के विकास के लिए एडीबी से मिलेगा 4578 करोड़ कर्ज

4578 crore loan from ADB for development of urban facilities in Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड के नगरों के विकास को लेकर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) 4578 करोड़ रुपये का कर्ज देगा. पहले चरण के तहत राज्य के 6 नगर निकायों में सड़क, सीवरेज ड्रेनेज और पेयजल आपूर्ति के लिए उन्नीस सौ करोड़ रुपए दिये जायेंगे. प्रोजेक्ट भवन के सभागार में शुक्रवार को एडीबी और जुडको तथा नगर विकास विभाग की संयुक्त बैठक हुई. एडीबी ने दिए जाने वाले ऋण के संबंध में एक प्रेजेंटेशन भी दिया. इस संबंध में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बैंक से आग्रह किया कि नगर निकायों के सुदृढ़ीकरण और पदाधिकारियों कौशल क्षमता विकास में भी सहयोग करें. नगर निकायों के कर्मियो का प्रशिक्षण कार्यक्रम जुपमी में आयोजित किया जाये.

नगर विकास सचिव ने कहा कि नगर निकायों में कर वसूली के लिए एक एप्लीकेशन बनाया जाए. साथ ही विकसित राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर झारखंड में भी लागू कराने में सहायता की जाये. उन्होंने कहा कि सॉलि़ड वेस्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाये. एशियाई विकास बैंक के कर्ज से दुमका में 22 सड़के और मेदनीनगर में 47 सड़के बनेंगी. हुसैनाबाद में जलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगा, मानगो नगर निकाय क्षेत्र और जुगसलाई में सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम का गठन किया जाएगा. रांची में दूसरे चरण की जलापूर्ति व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति का काम किया जायेगा. जिसमें कोई जल मीनार नहीं बनेंगे बल्कि एक नहीं बनेंगे बल्कि एक ग्राउंड लेवल सर्विस रिजर्वायर बनाया जायेगा. रांची में जलापूर्ति योजना पर 756 करोड रुपए रुपए खर्च होंगे. रांची मे फेज 2 के तहत कांके , सामलौंग, हरिहर सिंह रोड ,बरियातू , खेल गांव , पहाड़ टोली, लोवाडीह, कोकर ,चुटिया ,नामकुम ,अनंतपुर , नेपाली बस्ती , कृष्णापुरी , सिरम टोली , रांची स्टेशन , खादगढ़ा, कांटा टोली ,पुरुलिया रोड , लालपुर अहिर टोली , लोअर बाजार , चर्च रोड , कर्बला चौक , अशोकनगर और अगोड़ा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का काम किया जायेगा.

रांची फेज 2 पेयजल आपूर्ति योजना तीन साल में पूरा किया जायेगा. हुसैनाबाद जलापूर्ति योजना पर 47 करोड़, मानगो सीवरेज ड्रेनेज सिस्टम पर 377 करोड़, जुगसलाई सीवरेज सिस्टम पर 92 करोड़, दुमका में सड़क योजना पर 177 करोड़, मेदिनी नगर रोड प्रोजेक्ट पर 282 करोड़ खर्च होंगे. बैठक में राज्य नगरीय विकास प्राधिकार के निदेशक अमित कुमार, जुडको के उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र , कुमार हिम्मत रामाशीष रजक , मिलिंद सेहरा, प्रशांत टोप्पो, मृणाल और शैलेंद्र उपस्थित थे, जबकि एशिया विकास बैंक की ओर से नगरीय विशेषज्ञ संजय जोशी ,प्रोजेक्ट ऑफिसर विवेक विशाल, रियाल दा सुसलन, नीनट और सेयरो के अलावा श्री मालू ने शिरकत की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांग बच्चों में होती है काफी प्रतिभा, ये बच्चे जायेंगे आगे : राज्यपाल

Next Post

जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हम सब उसके साक्षी होंगे : जेपी नड्डा

Next Post
जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हम सब उसके साक्षी होंगे : जेपी नड्डा

जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हम सब उसके साक्षी होंगे : जेपी नड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d