रांचीःपश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में बाघमुंडी सीट पर आशुतोष महतो आजसू के प्रत्याशी होंगे. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने इसकी घोषणा बाघमुंडी में की है. आशुतोष महतो एनडीए के प्रत्याशी होंगे. भाजपा ने यह सीट गठबंधन के तहत आजसू के लिए छोड़ी है. पश्चिमी बंगाल में बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के सिल्ली से सटा हुआ है.

