BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिव्यांग व वयोवृद्ध वोटरों से पोस्टल मतपत्र एकत्रित करने के लिए 46 टीम रवाना

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
दिव्यांग व वयोवृद्ध वोटरों से पोस्टल मतपत्र एकत्रित करने के लिए 46 टीम रवाना

दिव्यांग व वयोवृद्ध वोटरों से पोस्टल मतपत्र एकत्रिक करने के लिए 46 टीम रवाना

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो : दिव्यांग व वयोवृद्ध मतदाताओं से पोस्टल मतपत्र एकत्रित करने के लिए 46 टीमों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार ने रवाना किया । टीम 395 निबंधित वोटरों के बैलट मतपत्र जमा करेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पोस्टल मतपत्र से वोटिंग की व्यवस्था बोकारो जिले के 36-बोकारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी की गई है।

दिव्यांगों व 80 वर्ष से ऊपर के वोटरों को यह विकल्प दिया गया था कि वह अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट दें या निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध फॉर्म 12/डी भरकर अपना निबंधन पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने हेतु कर लें। इस अवसर का लाभ उठाते हुए 36-बोकारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में समेकित रूप से कुल 395 दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं ने अपना निबंधन करवाया था। इन्हीं सब मतदाताओं के घर-घर जाकर यह सभी 46 टीमें ‘वोटिंग कंपार्टमेंट‘ में उनका बैलट मतपत्र ग्रहण करेगी। यह सभी 46 टीम दिनांक 07.12.2019 तक मतदाताओं से बैलट मत पत्र जमा करेगी।

छूटे हुए निबंधित मतदाता अपने मतदान केंद्र में वोटिंग के लिए योग्य हैं

अगर किसी कारणवश निबंधित दिव्यांग व 80 मतदाता बैलट मतपत्र में अपना वोट नहीं दे पाते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके मताधिकार का प्रयोग करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। बस उन्हें मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र जाना होगा। वहां वह निः संकोच अपने मताधिकर का प्रयोग कर पाएंगे। जिला प्रशासन सभी 395 निबंधित मतदाताओं से शत प्रतिशत मत पत्र लेकर इस प्रयोग को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 भारत निर्वाचन आयोग की नई पहल

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी दिव्यांग तथा 80 वर्ष से ऊपर के वयोवृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलट के माध्यम से ही वोट डालने की वैकल्पिक सुविधा दी है। दिव्यांग तथा वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए प्रायोजित इस वैकल्पिक व्यवस्था की पहल झारखंड विधानसभा में की गई है। पोस्टल बैलट इकट्ठा करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने 46 टीमों गठित किए हैं। प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक सेक्टर पदाधिकारी कर रहा है। सेक्टर पदाधिकारी के अलावा दो अन्य कर्मी भी टीम में प्रतिनियुक्त हैं। इन सभी टीमों के साथ पुलिस बल का एक पदाधिकारी व 4 जवान भी प्रतिनियुक्त हैं। इन सभी 46 टीमों को उपायुक्त महोदय ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड सरकार रोजगार दिलाने का दावा कर रही वो सारे युवक आज भी बेरोजगार: सरयू राय

Next Post

OBC जाति के द्वारा लिया गया वोट बहिष्कार का निर्णय 

Next Post
OBC जाति के द्वारा लिया गया वोट बहिष्कार का निर्णय 

OBC जाति के द्वारा लिया गया वोट बहिष्कार का निर्णय 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d