BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update: झारखंड में मिले 49 नये कोरोना मरीज, संख्या बढ़कर हुई 1656

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
Corona Update: झारखंड में मिले 49 नये कोरोना मरीज, संख्या बढ़कर हुई 1656
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में शुक्रवार(12 जून) को रात नौ बजे तक प्राप्त मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 49 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो चुकी है. इसके साथ ही कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1656 हो गयी है.

राज्य में आज सबसे अधिक 19 मरीज गुमला जिले से मिले, जबकि चतरा से 3, पूर्वी सिंहभूम जिले से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 4, रांची से 3, चतरा से 2, सिमडेगा से 3 और पश्चिमी सिंहभूम जिले से चार तथा देवघर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

सूबे में अब तक 102092 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें से 1656 रिपोर्ट पॉजिटिव और 100436 रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 685 हो गयी है.

वहीं राज्य के विभिन्न जिलों के कोविड-19 अस्पताल में 963 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत हो चुकी है.

55 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

राज्य के नौ जिलों में 55 लोग आज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये. सबसे अधिक 20 लोग आज गुमला जिले में स्वस्थ हुए, जबकि चतरा के 13, बोकारो के 2, पाकुड़ के 4, पलामू के 1, रामगढ़ में 1, रांची के 6, साहेबगंज के 2 और सरायकेला के 2 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे.

जमशेदुपर में आज चार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इन चारों मरीज में से 2 की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और 2 की चेन्नई की है.

इधर, चतरा  जिले में फिर हुई दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. दोनों मरीज कान्हाचट्टी प्रखंड के रहने वाले है और उनका ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई का है.

मुंबई से लौटने के बाद दोनों क्वारंटाइन सेंटर में थे. चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज दो नये मरीज मिलने के  साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है.

पलामू जिले में आज 7 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. मरीज प्रवासी मजदूर हैं जो हरयाणा, फरीदाबाद, मुम्बई, सूरत, बंगलुरू, कतर तथा केरल से पलामू आये थे. मरीजों की उम्र 10-42 साल है.

गौरतलब है कि 11 जून को भी झारखंड में कुल 56 मामले सामने आये थे,  जिसमें सिमडेगा से 20, जमशेदपुर से 11, रांची से 09, लातेहार से 05, कोडरमा से 03, हजारीबाग से 02, चाईबासा से 02, रामगढ़ से 01, बोकारो से 01, सरायकेला से 01 और लोहरदगा से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब के खिलाफ अभियान को मिल रही है सफलता: डीएम

Next Post

आज से सदर अस्पताल में होगा कोरोना टेस्ट

Next Post
आज से सदर अस्पताल में होगा कोरोना टेस्ट

आज से सदर अस्पताल में होगा कोरोना टेस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d