BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिकरी बॉर्डर पर 49 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
March 7, 2021
in समाचार
एक ही परिवार के 6 सदस्यों के शव बरामद, सामूहिक आत्महत्या का शक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः- दिल्ली के टिकरी बॉर्डर विरोध स्थल के पास एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस के अनुसार किसान हरियाणा के हिसार जिले का था. उसकी पहचान 49 वर्षीय राजबीर के रूप में हुई है जिसने पेड़ से खुद को लटका कर अपनी जान ले ली. इतना ही नहीं किसान ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा गया है कि उसके इस कदम के लिए तीन कृषि कानून जिम्मेदार है. केंद्र को इस कानूनों को निरस्त करके अंतिम इच्छा पूरी करनी चाहिए.

पिछले महीने ही टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा के जींद जिले के एक किसान ने आत्महत्या की थी. 52 वर्षीय कर्मवीर की लाश टिकरी बॉर्डर पर बाईपास बस स्टैड के पास एक पेड़ से लटकती हुई पाई गई थी.

इससे पहले हरियाणा के एक अन्य किसान ने टिकरी बॉर्डर पर कथित रूप जहर खा लिया था. जिसकी दिल्ली में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

पिछले दिसंबर में पंजाब के एक वकील ने टिकरी बॉर्डर पर विरोध स्थल से कुछ किलोमीटर दूर जहर खाकर खुदकुशी कर दी थी.

इससे पहले, सिख उपदेशक संत राम सिंह ने भी कथित तौर पर सिंघु सीमा के पास अपना जीवन समाप्त कर लिया था. उनका कहना था कि उनसे किसानों का दर्द सहन नहीं हो रहा है.

बता दें कि प्रदर्शनकारी किसान नेता केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून 2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून 2020 को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं. ये किसान नेता 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची नगर निगम ने 20 बड़े होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को भेजा नोटिस, पैसा नहीं देने पर सील होगी बिल्डिंग

Next Post

पीएम ने ममता पर साधा निशाना, ब्रिगेड मैदान में भरी हुंकार

Next Post
मार्च में  बांग्लादेश जाएंगे PM मोदी, छिपा है चुनावी कनेक्शन का राज

पीएम ने ममता पर साधा निशाना, ब्रिगेड मैदान में भरी हुंकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d