BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नकली नोट के साथ 5 गिरफ्तार, तलाश रहे थे ग्राहक

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
नकली नोट के साथ 5 गिरफ्तार, तलाश रहे थे ग्राहक
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस ने नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में निकले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 21.27 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किये गए हैं.

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आज यहां पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग नदी मोड़ बेलसोण्डा फाटक के आसपास नकली नोट सौदा करने वाले हैं. सूचना पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली की टीम नदी मोड़ घोडारी के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग करने लगे.

इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने अपना नाम-पता सरसीवां थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी कलाराम उर्फ रामदास पिता कृपाराम नायक, सरसीवां थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी मुन्नालाल पिता बहुरसिंग भारती बताया.

युवकों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर टीम ने उनके पास रखे एक सफेद झोला को चेक किया तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी नए नोट मिले. नये नोट प्रथमदृष्टया ही नकली लग रहे थे.

दोनों से पृथक-पृथक गहन पूछताछ की गई तो मुन्नालाल ने बताया कि उसका पूर्व में हत्या के आरोप में चालान हो चुका है. उसने बताया कि कलाराम उर्फ रामदास नायक के पास रंगीन फोटो कापी प्रिंटर है. हम दोनों नकली नोट छापकर ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जो इसे खपा सकें. हम लोग 25 हजार के असली नोट के बदले 1 लाख का नकली नोट बनाकर देते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायुसेना ने की राफेल विमान के रखरखाव की तैयारी पूरी

Next Post

झामुमो महासचिव ने पूछा-संक्रमण के दौर में भाजपा के जिला कार्यालयों के उद्घाटन का औचित्य क्या है?

Next Post
झामुमो महासचिव ने पूछा-संक्रमण के दौर में भाजपा के जिला कार्यालयों के उद्घाटन का औचित्य क्या है?

झामुमो महासचिव ने पूछा-संक्रमण के दौर में भाजपा के जिला कार्यालयों के उद्घाटन का औचित्य क्या है?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d