लखीसराय: लखीसराय में आज एक बार फिर 5 कोरोना वायरस संक्रमित मामले सामने आए हैं. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से जारी सूची में लखीसराय के भी 5 संक्रमितों की सूची जारी की है.
सभी संक्रमित मरीज लखीसराय के विभिन्न क्षेत्रों से मिले हैं. जिनमें 3 लखीसराय शहरी क्षेत्र 1 बडहीया और 1 पिपरिया के रहने वाले हैं. शहरी क्षेत्र में 1 आठ साल का बच्चा भी है.
लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. वहीं लोगों के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है. बाजारों में स्थानीय लोगों को बिना मास्क के घूमते देख सकते हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग की तो बात ही छोड़िए लोग इतने लापरवाह हो गए हैं कि जैसे कहीं कुछ हुआ ही नहीं हो. बढ़ती संक्रमितों की संख्याओं को देखकर भी लोगों समझ नहीं पा रहे है.
स्थानीय लोगों की लापरवाही कहीं लखीसराय के लिए एक बड़ी समस्या ना बन जाए. पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर सदरअस्पताल में ही सभी की ट्रूनेट मशीन से जांच की जाएगी.

