लखीसराय: लखीसराय शनिवार दोपहर राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना संक्रमित सूची में लखीसराय जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक बार फिर हलचल मचा दी है.
साथ ही आपको बताते चलें कि लखीसराय न्यायालय के सीजीएम कोर्ट के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद न्यायालय परिसर में हलचल मच गई है.
जिला प्रशासन ने आनन-फानन में न्यायालय परिसर को सील कर दिया है. तथा संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गई है.
लखीसराय में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन फिर से सतर्क और चोकनी हो गई है. दूसरी तरफ लोगों के बीच लापरवाही और अधिक खतरनाक होती जा रही है.
स्थानीय लोगों के द्वारा ना तो मास्क का उपयोग किया जा रहा है. ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. लोगों का बाजारों में बेवजह घूमना इस संक्रमण को बढ़ने का खुला आमंत्रण दे रही है.

