अभिनव कुमार,
रांची: जगन्नाथपुर थाना पुनदाग ओपी क्षेत्र के नया सराय पुल के पास मुड़मा नया सराय निवासी विपिन कुमार साहू एवं उनके चचेरे भाई जयप्रकाश साहू के पुराना अरगोड़ा चौक से अपने घर मुड़मा नया सराय जाने के क्रम में नया सराय पुल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा विपिन कुमार साहू को लूटपाट करने के उद्देश्य से रोककर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. जिसके फलस्वरुप जगन्नाथपुर थाना पुनदाग ओपी कांड संख्या 412 /19 दिनांक 21.09.19 धारा 341/ 325 /307 /34 भा. द. वि. एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया था. उल्लेखनीय है कि इलाज के क्रम में जख्मी विपिन कुमार साहू की मृत्यु हो गई है. अनुसंधान के क्रम में कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त, नाम अंसारी जुल्फान अंसारी, धर्मेंद्र कच्छप, नवीन कुमार, अजीत कुमार यह पांचो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं.
एसएसपी अनीश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तों के बयान के आधार पर घटना में संबंध एक अन्य अभियुक्त सुजीत ठाकुर की तलाश थाना धुर्वा जिला रांची गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. लूट की घटना को अंजाम देने में मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01CY4642 और अपाची मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BE8365 का इस्तेमाल किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया इस घटना से पूर्व अगस्त 2019 में रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा एवं सितंबर के महीने में आशीर्वाद गार्डन के पास महिला से छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. अभियुक्तों के पास से देसी कट्टा एक, पिस्तौल एक, अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.

