BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिसालदार बाबा की दरगाह पर 5 दिवसीय उर्स गुरुवार से होगा शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे चादरपोशी

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
रिसालदार बाबा की दरगाह पर 5 दिवसीय उर्स गुरुवार से होगा शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे चादरपोशी
Share on FacebookShare on Twitter

निरज कुमार,

राँची: हजरत कुतुबुद्दीन दरगाह पर 5 दिवसीय विशाल मेला का आयोजन 14 नवंबर से 18 नवंबर तक किया जाएगा. इस मेले में हर बार के जैसे अन्य राज्य के लोग भी शिरकत करेंगे. वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार के राज्यों से लोग दरगाह पर आते हैं और साथ में मेला का लुत्फ भी उठाते हैं. इस मेले में शिरकत करने वाले लोगों में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म शामिल है.

उन्होंने ने अनुमान लगाया है कि इस मेले में लगभग 5 लाख लोग आएंगे. हर बार की तरह मुख्यमंत्री रघुवर दास बाबा के दरगाह पर चादर पोशी करेंगे, साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी बाबा के दरबार पर चादर पोशी करेंगी.  हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई.

इस मौके पर कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारुख, सचिव शोएब अंसारी, प्रवक्ता मोहम्मद फिरोज आलम, सदर हाजी रौफ गद्दी मौजूद थें.
हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा रहमतुल्लाह अलेह कमेटी, रांची द्वारा पाँच दिनों का कार्यक्रम जारी किया गया.

  •  14 नवंबर: परचम कुशाई सुबह 8:00 बजे, शाही संदल व चादर पोशी बरोज जुमेरात को सदर हाजी अब्दुल राहुफ गद्दी के घर से 3:30 बजे निकलेगी और 4:30 बजे चादर पोशी होगी.
  • 15 नवंबर: रात 8:00 बजे से स्टेज में रांची के कव्वालों का महा मुकाबला.
  • 16 नवंबर: खानकाही कव्वाली रात 6:00 बजे से दरगाह शरीफ में.
  • 17 नवंबर: शाही संदल व चादर पोशी बरोज रविवार 2:00 बजे दिन में महासचिव मोहम्मद फारुख के घर से निकलेगी और 4:30 बजे मजार शरीफ में पहुंचेगी, साथ ही 2:00 बजे से 4:00 बजे तक महासचिव फारुख के घर पर दिल्ली और मुंबई से आए हुए कव्वाल का कव्वाली का प्रोग्राम होगा और रात 8:00 बजे से रात भर कव्वाल हमसर हयात निजामी, दिल्ली और कव्वाल दानिश साबरी, मुंबई से आए कव्वालों के बीच महा मुकाबला होगा .
  • 18 नवंबर: कुल व कानी और मिलाद शरीफ बरोज सोमवार बाद नमाज फजर और नमाज जोहर से पहले लंगड़े आम, दिन 2:45 बजे तिलावते पंज सूरह होगी और हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा रहमतुल्लाह अलैह के रूहे पाक को नजर किया जाएगा. वहीं रात 8:00 बजे से दिल्ली और मुंबई से आए कव्वालों के बीच रात भर महा मुकाबला होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोगों के सशक्तिकरण में है बीजेपी की दिलचस्पी : रघुवर दास

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर छाई स्मॉग की चादर

Next Post
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर छाई स्मॉग की चादर

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर छाई स्मॉग की चादर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d