BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in समाचार
जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

असम: कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच जहरीला मशरूम खाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग सहित तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार, डिगबोई शहर में जहरीला मशरूम खाने से एक मां और पुत्र की मौत हो गई.

सूत्रों के अनुसार डिगबोई थाना के तहत गोलाई निवासी फूलसुन सोनार की पत्नी मोनी सोनार जंगल से जहरीला मशरूम लेकर आई थी. रात को उसने खाने में मशरूम बनाया, जिसे उसने और उनके दो साल के बच्चे ने खाया. सुबह दोनों की तबीयत खराब हो गई. दोनों को तत्काल डिगबोई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई.

दूसरी ओर चराईदेव जिले के सोनारी के पास भोगबाड़ी गांव में भी जहरीला मशरूम खाने से दंपत्ति की मौत हो गई. वहीं दंपत्ति की बेटी ने भी दम तोड़ दिया. भोगबाड़ी गांव के रिखेश्वर बोरा, उनकी पत्नी सुवला बोरा की जंगली मशरूम खाने से मौत के बाद उनकी पुत्री हिमाद्री ने भी दम तोड़ दिया, जबकि नाबालिग बेटी देवोजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक अन्य घटना में सोनारी के पास सफ्राई बरपथान गांव में जीतू बरुवा, उनकी पत्नी अनिमा बरुवा और परिवार के अन्य सदस्यों ने जहरीले मशरूम का सेवन किया था. कुछ देर बात जीतू की तबियत बिगड़ी तो उसे राजापुखरी स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हालत गंभीर होने पर उसे असम चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है. इसके बाद जीतू के पत्नी की भी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए डिबूरगढ़ भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर भेजने की मांग पर लॉकडाउन 3.0 के दौरान सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूर के बीच हुई झड़प

Next Post

भारत में COVID-19 के गंभीर मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post
भारत में COVID-19 के गंभीर मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर: डॉ. हर्षवर्धन

भारत में COVID-19 के गंभीर मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर: डॉ. हर्षवर्धन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d